यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए कमाल के घरेलू तरीके

यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए कमाल के घरेलू तरीके

सेहतराग टीम

हमारे शरीर में कई तरह के इंफेक्शन होते हैं जो काफी तकलीफ देते हैं। उन्ही में से एक है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन जो मूत्रनली का संक्रमण भी कहा जाता है। वैसे तो यह समस्या पुरुष और महिला दोनों में हो सकता है, लेकिन महिलाएं इससे कुछ ज्यादा ही पीड़ित रहती हैं। इसे हम यूटीआई भी कहते हैं। वहीं इस इंफेक्शन के कारण मूत्रमार्ग में सूजन हो जाता है जो काफी तकलीफ देती है। यही नहीं महिलाओं में यह समस्या प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा होने के चांस रहते हैं। हांलाकि इस समस्या को हम खान-पान में सुधार करके खत्म कर सकते हैं। फिलहाल आपको बता दे कि एक रिसर्च में सामने आया है कि हम अपने खान-पान की वजह से ही इस समस्या को बढ़ाते हैं। ऐसी स्थिति में अगर हम अपने खान-पान पर ध्यान दे तो इससे निपटारा जल्द पाया जा सकता है। तो आइए जानते है कि आखिर इसके क्या लक्षण है और इससे बचने के क्या उपाय हैं?

पढ़ें- बच्चों में भी होता है यूटीआई रोग, जाने कैसे करें इसका इलाज

यूटीआई को कैसे पहचानें

यूटीआई की समस्या को कुछ लक्षणों के आधार पर आसानी से पहचाना जा सकता है। आमतौर पर महिलाओं में निम्न लक्षण दिखते हैं।

  • जल्दी-जल्दी पेशाब आना
  • मूत्रमार्ग में जलन महसूस होना
  • पेशाब लगने का एहसास होना मगर कुछ बूंदों से ज्यादा मूत्र न निकलना
  • बुखार आना
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द या अकड़न महसूस होना

यूरिन इन्फेक्शन रोकने के घरेलू उपाय

आंवला और धनिया यूरिन इन्फेक्शन के सबसे कारगर इलाज बताए गए हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, 50 ग्राम आंवले के रस में 30 ग्राम शहद मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करें। ऐसा 7 दिन तक करने से पेशाब खुलकर आती है और जलन शांत होती है। इसी तरह 15 ग्राम धनिया को रात में पानी में भिगोएं। सुबह इसे ठंडाई की तरह पीसकर छान लें। फिर उसमें मिश्री मिलाकर पिएं। इससे पेशाब की जलन शांत होगी और यूरिन भी ठीक से पास होगा। इन दोनों चीजों को मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे- धनिया और आंवले का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर रात को भिगोकर रख दें। सुबह इसे छान लें। इस पानी को पीने से यूरिन इन्फेक्शन में राहत मिलती है। इसी तर्ज पर गेहूं का उपयोग किया जा सकता है। गेहूं के 10-15 दाने रात को एक ग्लास पानी में भिगो दें। सुबह उसे छान लें और उसी पानी में करीब 25 ग्राम चीनी मिलाकर पिएं। इससे यूरिन करते समय जलन नहीं होगी और पेट भी शांत रहेगा।

इलायची की तासीर भी ठंडी है और यह यूरिन इन्फेक्शन में तत्काल राहत दिलाती है। आयुर्वेद के मुताबिक, 2 ग्राम इलायची का पाउडर समान मात्रा में दूध और पानी के साथ उबालें। अच्छी तरह उबाल आने के बाद दूध को ठंडा कर लें। इसमें चीनी मिलाएं और आधे-आधे घंटे के अंतराल पर पिएं। इलायची का उपयोग सोंठ के साथ भी किया जाता है। समान मात्रा में इलायची और सोंठ का पाउडर लें। इसको अनार के रस या दही में मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए नमक मिलाएं और सेवन करें। यूरिन इन्फेक्शन दूर हो जाएगा। एक और तरीका है नारियल पानी का। नारियल पानी में गुड़ और धनिया पावडर मिलाकर पीने से युरिन इन्फेक्शन में आराम मिलता है। इसी तरह प्याज को बारीक काटकर पानी में उबालें। इस पानी को ठंडा करने के बाद सेवन करें। इनके अलावा सेब का सिरका, बेकिंग सोडा, अनानास और ब्लूबेरी का सेवन फायदेमंद है।

पढ़ें- नॉनवेज बढ़ाता है यूटीआई का खतरा, जानें क्या कहता है रिसर्च

यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-

यूरिन इन्फेक्शन का खतरा महिलाओं में अधिक होता है। इससे बचने के लिए जरूरी है साफ सफाई। अपने शरीर के साथ ही साफ टॉयलेट का ही इस्तेमाल करें। इससे संक्रमण नहीं होगा। यदि यूरिन इन्फेक्शन का संकेत मिल रहा है तो गर्म पानी पीना शूरू करें। इससे तेज पेशाब आएगा और संक्रमण दूर हो जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें-

इस वजह से आती हैं पेशाब में बदबू, जानें कौन से कारण हैं जिम्मेदार

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।